Current affairs today in Hindi - 19 June 2022, करंट अफेयर्स हिंदी ,
प्रश्न - भारतीय ड्रोन नियम 2022 के तहत किस ड्रोन कंपनी को पहला टाइप सर्टिफिकेट दिया गया है ?
( A ) - इन्फोज इंडिया
( B ) - रतन इंडिया इंटरप्राइज
( C ) - पारस डिफेंस एंड स्पेसटेक्नोलॉजीज
( D ) - वर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड
Ans - ( D ) - वर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड
प्रश्न - किस दूर संचार कंपनी ने मेटावर्ष भारत का पहला मल्टीप्लेक्स लॉन्च किया है ?
( A ) - वोडाफोन आइडिया लिमिटेड
( B )- भारतीय एयरटेल लिमिटेड
( C ) - रिलाइंस जियो
( D ) - भारत संचार निगम लिमिटेड
Ans - ( B )- भारतीय एयरटेल लिमिटेड
प्रश्न - मई 2022 के लिये ICC का, प्लेयर ऑफ द मंथ ,किसे चुना गया है ?
( A ) - संजू सैमसन
( B ) - एंजलो मथ्युज
( C ) - देवाल्ड ब्रेविश
( D ) - हार्दिक पांड्या
Ans - ( B ) - एंजलो मथ्युज
प्रश्न - किस राज्य सरकार ने किसान योजनाओं के लिए , फ्रूट्स , सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है ?
( A ) - गुजरात
( B ) - गोवा
( C ) - कर्नाटक
( D ) - बिहार
Ans - ( C ) - कर्नाटक
प्रश्न - औषधीय उपयोग के लिए भांग को वैध बनाने वाला पहला एशियाई देश कौन सा देश बन गया है ?
( A ) - थाईलैंड
( B ) - फिलीपींस
( C ) - मलेशिया
( D ) - चीन
Ans - ( A ) - थाईलैंड
प्रश्न - चेन्नई में चल रह राष्ट्रीय अंतर - राज्य एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की ट्रिपल जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने तोड़ा है ?
( A ) - सतीश चंद्र
( B ) - अरपिंदर सिंह
( C ) - रवि देशवाल
( D ) - प्रवीण चित्रवेल
Ans - ( D ) - प्रवीण चित्रवेल
प्रश्न - भारतीय रिजर्व बैंक के केन्द्रीय बोर्ड में गैर - आधिकारिक निदेशकों के रूप में केंद्र सरकार द्वारा किसे नामित नही किया गया ?
( A ) - पंकज पटेल
( B ) - रतन टाटा
( C ) - रविंद्र ढोलकिया
( D ) - आनंद महिंद्रा
Ans - ( B ) - रतन टाटा
प्रश्न - विश्व भर में सूखा व मरुस्थलीय नियंत्रण दिवस कब मनाया गया है ?
( A ) - 14 जून
( B ) ,- 16 जून
( C ) - 18 जून
( D ) - 17 जून
Ans - ( D ) - 17 जून
प्रश्न - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में श्री संत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्दघाटन किया है ?
( A ) - सूरत
( B ) - पुणे
( C ) - दिल्ली
( D ) - अजमेर
Ans - ( B ) - पुणे
प्रश्न - किस सरकार ने UNDP के सहयोग से आक्सीजन उत्पादन सुविधा का निर्माण किया है ?
( A ) - तमिलनाडु सरकार
( B ) - गुजरात सरकार
( C ) - बिहार सरकार
( D ) - दिल्ली सरकार
Ans - ( D ) - दिल्ली सरकार
प्रश्न - किस शहर में भारत की पहली डिस्प्ले फैब्रिकेशन यूनिट स्थापित की जाएगी ?
उत्तर - हैदराबाद - तेलंगाना सरकार ने हाल ही में हैदराबाद में भारत की पहली डिस्प्ले फैब्रिकेशन यूनिट स्थापित करने के लिए बेंगलुरु बेस्ड Elest के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. इस यूनिट को 24,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित की जाएगी.
प्रश्न - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया है?
उत्तर - पुणे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे के देहू में श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का उद्घाटन किया है. वह एक वारकरी संत व कवि थे। वे भक्ति आन्दोलन के एक प्रमुख व्यक्ति थे. वे "अभंग" भक्ति कविता के लिए जाने जाते थे.
प्रश्न - हाल ही में किस सरकार ने UNDP के सहयोग से ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा का निर्माण किया है?
उत्तर - दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) भारत के सहयोग से हाल ही में दिल्ली के जी बी पंत अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा का निर्माण किया है. ऑक्सीजन प्लांट प्रेशर स्विंग सोखना तकनीक का उपयोग करके प्रति मिनट लगभग 1,000 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करता है.
प्रश्न - IWF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में सनापति गुरुनायडू ने कितने किलोग्राम वर्ग इवेंट में गोल्ड मैडल जीता है?
उत्तर - 55 किलोग्राम - मेक्सिको के लियोन में आयोजित IWF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलक सनापति गुरुनायडू ने 55 किलोग्राम वर्ग इवेंट में गोल्ड मैडल जीता है. उन्होंने स्नैच में 104 किलोग्राम भार उठाकर रजत और क्लीन एंड जर्क में 126 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता है.
प्रश्न - भारत के नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में कितने मीटर की दूरी पर भाला फेंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर - 89.30 मीटर - भारत के नीरज चोपड़ा ने हाल ही में फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर की दूरी पर भाला फेंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले नीरज चोपड़ा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर था जो उन्होंने पिछले साल मार्च में पटियाला में बनाया था.
प्रश्न - किस योजना के तहत भारत की पहली निजी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है ?
उत्तर - भारत गौरव योजना - भारत गौरव योजना के तहत हाल ही में भारत की पहली निजी ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है. एक निजी ऑपरेटर द्वारा कोयंबटूर और शिरडी के बीच संचालित होने वाली पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है. भारतीय रेलवे ने थीम आधारित भारत गौरव ट्रेन का संचालन नवंबर 2021 में शुरू किया था.
प्रश्न - किस कंपनी ने हाल ही में महिला संस्थापकों के लिए स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम की घोषणा की है?
उत्तर - गूगल - गूगल कंपनी ने हाल ही में महिला संस्थापकों के लिए स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम की घोषणा की है. यह कार्यक्रम उन्हें धन उगाहने और काम पर रखने जैसी चुनौतियों का समाधान करने में मदद करेगा. गूगल फॉर स्टार्टअप एक्सेलेरेटर इंडिया – वीमेन फाउंडर्स जुलाई-2022 से सितम्बर-2022 तक चलेगी.
प्रश्न - 17 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर - सूखा व मरुस्थलीकरण नियंत्रण दिवस - 17 जून को विश्वभर में सूखा व मरुस्थलीकरण नियंत्रण दिवस (World Day to Combat Desertification and Drought) मनाया जाता है. यह दिवस मरुस्थलीकरण और सूखे की उपस्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मरुस्थलीकरण को रोकने तथा सूखे से उबरने के तरीकों पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें