Gk today current affair in Hindi - 21th जून 2022 , करंट अफेयर्स
( A ) - मैरी कॉम
( B ) - नीरज चोपड़ा
( C ) - अभिनव बिंद्रा
( D ) - बबीता फोगाट
Ans - ( B ) - नीरज चोपड़ा
प्रश्न - किस राज्य में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक ,उत्सव , उनमेश , का उद्दघाटन किया गया है ?
( A ) - हिमाचल प्रदेश
( B ) - असम
( C ) - बिहार
( D ) - गुजरात
Ans - ( A ) - हिमाचल प्रदेश
प्रश्न - किस केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में , अद्धोगिकी डीकाबोर्नाइजेशन शिखर सम्मेलन , 2022 , का उद्दघाटन किया है ?
( A ) - राजनाथ सिंह
( B ) - जितेंद्र सिंह
( C ) - नितिन गडकरी
( D ) - अनुराग ठाकुर
Ans - ( C ) - नितिन गडकरी
प्रश्न - ग्लोबल स्टार्टअप एकोसिस्टम रिपोर्ट ( JSIR ) जेएसआईआर 2022 में अफोडेब्रल टैलेंट में एशिया में किस भारतीय राज्य को पहला स्थान दिया गया है ?
( A ) - केरल
( B ) - बिहार
( C ) - तमिलनाडु
( D ) - महाराष्ट्र
Ans - ( A ) - केरल
प्रश्न - भारत का कुल निर्यात बढ़कर कर कितने प्रतिशत होकर 62.21 बिलियन डॉलर हो गया है
( A ) - 23%
( B ) - 21 %
( C ) - 24%
( D ) - 26 %
Ans - ( C ) - 24%
प्रश्न - जून 2022 में पहली बार किस प्रसारण कंपनी ने खरीद नीति जारी की है ?
( A ) - दूरदर्शन
( B ) - प्रसार भारती
( C ) - नेटफिलिक्स
( D ) - इनमे से कोई नहीं
Ans - ( B ) - प्रसार भारती
प्रश्न - भारतीय प्रेस परिषद ( PCI ) पीसीआई के अगले अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया था ?
( A ) - जस्टिस बीएस पाटिल
( B ) - जस्टिस यूयू ललित
( C ) - जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई
( D ) - इनमे से कोई नहीं
Ans - ( C ) - जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई
प्रश्न - मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 के रूप में किसे ताज पहनाया गया है ?
( A ) - अंजलि सिंह
( B ) - प्रज्ञा सेन
( C ) - रिया माथुर
( D ) - सरगम कौशल
Ans - ( D ) - सरगम कौशल
प्रश्न - कौन सा देश पहली बार नाटो शिखर सम्मेलन भाग लेगा ?
( A ) - आस्ट्रेलिया
( B ) - थाईलैंड
( C ) - जापान
( D ) - ब्रिटेन
Ans - ( C ) - जापान
प्रश्न - सरकार ने सीएपीएफ ( CAPF ) और असम राइफल्स भर्ती में अग्निवीरो के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है ?
( A ) - 11%
( B ) - 12%
( C ) - 10%
( D ) - 9%
Ans - ( C ) - 10%
प्रश्न .किस आईआईटी संस्थान ने सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए रोबोट विकसित किया है?
उत्तर . आईआईटी मद्रास - आईआईटी मद्रास ने हाल ही में मानव हस्तक्षेप के बिना सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए एक रोबोट विकसित किया है. "होमोएसईपी" नाम की दस इकाइयों को पूरे तमिलनाडु में तैनात करने की योजना है. इस रोबोट को भविष्य में हाथ से मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने के लक्ष्य के साथ डिजाइन किया गया है.
प्रश्न . कौन सा देश पहली बार नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेगा?
उत्तर . जापान - जापान देश पहली बार नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेगा. इस महीने होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में भाग जापान के प्रधान मंत्री, फुमियो किशिदा हिस्सा लेंगे. जापान, जो एक प्रमुख अमेरिकी सहयोगी और नाटो सदस्य नहीं है, ने यूक्रेन को रक्षात्मक आपूर्ति की है और अन्य सात देशों के समूह के साथ मिलकर रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं.
प्रश्न . सरकार ने सीएपीएफ और असम राइफल्स भर्ती में अग्निवीरों के लिए कितने % आरक्षण की घोषणा की है?
उत्तर . 10% - अग्निपथ योजना के व्यापक विरोध के बाद सरकार ने सीएपीएफ और असम राइफल्स भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10% के आरक्षण की घोषणा की है. गृह मंत्रालय ने सीएपीएफ और असम राइफल्स में अग्निवीरों को तीन साल की छूट देने का भी फैसला किया है.
प्रश्न . जीएसटी परिषद की कौन से बैठक 28 और 29 जून, 2022 को श्रीनगर आयोजित की जाएगी?
उत्तर . 47वीं - जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक 28 और 29 जून, 2022 को श्रीनगर आयोजित की जाएगी. जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. 1 जुलाई, 2017 को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के शुभारंभ से पहले, परिषद की 14वीं बैठक 18 और 19 मई को शहर में आयोजित की गई थी.
प्रश्न. हमजा आब्दी बर्रे को हाल ही में किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
उत्तर . सोमालिया - हमजा आब्दी बर्रे को हाल ही में सोमालिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. अर्ध-स्वायत्त राज्य जुबालैंड के 48 वर्षीय हमजा अब्दी बर्रे ने मोहम्मद हुसैन रोबले की जगह ली है. मोहम्मद ने मई में दूसरी बार राष्ट्रपति पद जीता था, जो पहले 2012 से 2017 तक सेवा कर चुके थे.
प्रश्न . जियो-बीपी और किसने “2030 तक क्लाइमेट ग्रुप की 100 प्रतिशत ईवी फ्लीट की ईवी 100 पहल” के समर्थन करने के लिए समझौता किया है?
उत्तर. ज़ोमैटो - जियो-बीपी और ज़ोमैटो ने हाल ही में "2030 तक क्लाइमेट ग्रुप की 100 प्रतिशत ईवी फ्लीट की ईवी 100 पहल" के समर्थन करने के लिए समझौता किया है. जियो-बीपी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी के बीच ईंधन और गतिशीलता संयुक्त उद्यम, ज़ोमैटो को ईवी गतिशीलता सेवाएं प्रदान करेंगे.
प्रश्र . 20 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर. विश्व शरणार्थी दिवस - 20 जून को विश्वभर में विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है. यह दिवस विश्वभर में शरणार्थियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। 4 दिसंबर 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने निर्णय लिया कि 2000 से, 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस के रूप में मनाया गया.
प्रश्न. किस देश के पश्चिमी तट से दूर उथले पानी में विश्व के सबसे बड़े जीवित पौधे की खोज की गई है?
उत्तर. ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट से दूर उथले पानी में विश्व के सबसे बड़े जीवित पौधे की खोज की गई है. इस विशाल समुद्री घास, एक समुद्री फूल वाला पौधा जिसे पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलिया के नाम से जाना जाता है. शार्क बे में 112 मील (180 किलोमीटर) से अधिक तक फैला हुआ है.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें