very funny jokes in hindi 2022 , santa - ek din galti se samundar me doob gya ?
पत्नी ; ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मरते हो ?
पति ; कहते है जोड़ियाँ ऊपर वाला बना कर भेजता है न इसलिए उसी को मार रहा
टीचर ; तुमने कभी कोई नेक काम किया है?
पप्पू ; हाँ सर ... एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे ,,
मैंने कुत्ता पीछे लगा दिया......जल्दी घर पहुँच गए।
एक नई टीचर स्कूल में पढ़ाने गयी
दो बच्चो को एक जैसा देखकर
टीचर ने पूछा - क्या तुम जुड़वाँ हो ??
बच्चा - जी नहीं ,,, हम पड़ोसी है।
पत्नी ; ;हैलो , कहाँ हो ?
पति ; मोटिवेट कर रहा हूँ।
पत्नी ; किसे ?
पति ; किसे क्या मतलब ?
अरे मोटी , तेरा वेट कर रहा हूँ एक घंटे से
भक्त ; गुरु जी , ऐसी पत्नी को क्या कहते है जो
जो बहुत hot हो
अच्छी हाइट हो
बहुत क्यूट हो
नेचर से स्वीट हो , पति को समझे और
कभी नं झगड़ा न करे ,
गुरु जी ; बेटा उसे मन का वहम कहते जो , तुमने पाल रखा।
पति ; बाबू , आज शाम को हम लोग खाना बाहर खा लेंगे।
पत्नी ; क्यों , मेरे हाथ के खाने से ऊब गए हो क्या ?
पति ; ऐसी कोई बात नहीं है। दरअसर आज बर्तन
साफ करने का मन नहीं कर रहा है।
संता साइकिल पर बाजार जा रहा था। रस्ते में उसने एक
लड़की को टक्कर मार दिया
लड़की अंधे हो क्या - घंटी नहीं मार सकते क्या ?
संता रुआंसा सा मुँह बना कर बोला - पूरी साइकिल तो मार दी ,घंटी का
क्या करोगी।
संता ; सुसाइड नहीं , करना चाहिए उस पर स्पीच दे रहा था।
संता ; सुसाइड नहीं करना चाहिए ,
सुसाइड डरपोक लोग करते है , बुजदिल कायर लोग करते है ,सुसाइड
करने से अच्छा है की आप जहर खा लो ,
वाइफ ने संता को SMS किया कितनी देर बाद आ रहे
संता ; ने जवाब दिया की 20 - 25 मिनट में आ रहा हूँ।
अगर देर हो जाये तो ये sms दुबारा देख लेना।
संता की वाइफ ने उसे ऑफिस जाते वक्त
कहा - see you in the evening
संता गुस्से में - मैं भी तुझे देख लूँगा चुड़ैल
धमकी किसे देती है।
एक आदमी डॉक्टर के पास चेकअप कराने गया।
डॉक्टर - ने कहा
आपको आराम की बहुत जरूरत है , ये लो नीद की गोली
अपनी बीबी को खिला देना।
संता गलती से समुन्दर में गिर गया ,
डूबते - डूबते उसके हाथ में एक मछली आ लगी
उसे पकड़ कर उसने बाहर फैक दिया
और कहा - पगली तू तो अपनी जान बचा ले।
एक शराबी सड़क पर जा रहा था। अचानक फिसल
कर वह कीचड़ में जा गिरा।
उसी वक्त बिजली चमकी तो शराबी भगवन से बोला
एक तो पहले ही कीचड़ में गिरा दिया और ,तू सेल्फी ले रहा।
एक औरत कोमा में चली गयी
शौहर मुर्दा समझ कर दफ़नाने चला
रस्ते में जनाज़ा खम्बे से टकराने से औरत को होश आ गया।
1 साल बाद औरत सच में चल बसी
सब लोग कलमा पढ़ते हुए जा रहे थे , लेकिन शौहर की ज़ुबान
पे एक ही बात थी ,
खम्भा बचा के "
खम्भा बचा के "खम्भा बचा के "
खम्भा बचा के "
बेगम ; शौहर से कुछ ऐसा कहो न जिससे ,
मैं खुश भी हो जाऊ और खफा भी हो जाऊ
शौहर ; बेगम से तुम मेरी जिंदगी हो , और लानत है ऐसी
ज़िंदगी पर
पति - साहब मेरी पत्नी गुम हो गयी है।
पोस्ट मास्टर - अबे अँधा है क्या ?ये पोस्ट ऑफिस है।
पुलिस स्टेशन नहीं।
पति - ,माफ़ करना भाई , क्या करू ख़ुशी के मारे कुछ समझ नहीं ,
रहा की किधर जाऊ।
पत्नी अपने शराबी पति को डराने के लिए
काले कपडे पहन कर घर के बाहर खड़ी हो गयी।
पति ; तुम कौन ?
पत्नी ; हु हु हु हा हा मैं चुड़ैल
पति ; हाथ मिला मैं तेरी बहन का पति
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें