सबसे बड़ा त्यागी कौन ? ( विक्रम -बेताल ) पार्ट - 10 . hindi me kahani . sabse bada tyagi kaun ? vikarm - betal part -10

सबसे बड़ा त्यागी कौन ? ( विक्रम -बेताल ) पार्ट - 10 




विक्रम - बेताल 




मदनपुर नगर में वीरवर नाम का एक राजा राज करता था।  उसके राज्य एक वैश्य था , जिसका नाम हिरण्यदत्त था।  उसके मदन सेना नाम की एक कन्या थी।  

एक दिन मदनसेना अपनी सखियों के साथ बाग़ में घूमने के लिये गयी।   वंहा संयोग से सोमदत्त नामक सेठ का लड़का धर्मदत्त  मित्रो के साथ आया हुआ था।  वह मदन सेना को देखते ही प्रेम करने लगा। घर लौट कर सारी रात उसके लिए बेचैन रहा।  अगले दिन वह फिर बाग़ में गया।  मदनसेना वंहा अकेले बैठी थी।  उसके पास जाकर उसने कहा ,   मैं तुमसे प्रेम करता हूँ अगर तुम भी मुझसे प्रेम नहीं करोगी तो मैं अपने प्राण दे दूंगा। 

मदनसेना ने जवाब दिया , आज से पांचवे दिन मेरी शादी होने वाली है।  मैं तुम्हारी नहीं हो सकती। 

वह बोला , मैं तुम्हारे बिना जीवित नहीं रह सकता। 

मदनसेना डर गयी।  बोली , अच्छी बात है। मेरा ब्याह हो जाने दो। मैं अपने पति के पास जाने से पहले तुमसे जरूर मिलूंगी। 

वचन दे कर मदनसेना दर गयी।  उसका विवाह हो गया और वह जब अपने पति के पास गयी तो उदास चेहरा होकर बोली , आप मुझ पर विश्वास करे और अभयदान दें तो एक बात कहूं।  पति ने विश्वास दिलाया तो उसने सारी बात कह सुनाई।  सुनकर पति ने सोचा की यह बिना जाये मानेगी नहीं , रोकना बेकार है। उसने जाने की आज्ञा दे दी। 

मदनसेना अच्छे -अच्छे कपडे और गहने पहन कर चली।  रास्ते में उसे एक चोर मिला।  उसने उसका आँचल पकड़ लिया।  मदनसेना ने कहा , तुम मुझे जाने दो। मेरे गहने लेना चाहते हो तो ले लो। 

चोर बोला , मैं तो तुम्हे चाहता हूँ। 

मदनसेना ने उसे सारा हाल कहा, पहले मैं वंहा हो आऊं , तब तुम्हारे पास आउंगी। 

चोर ने उसे छोड़ दिया। 

मदनसेना धर्मदत्त के पास पहुंची।  उसे देखकर वह बड़ा खुश हुआ और उसने पूछा , तुम अपने पति से कैसे बचकर आयी हो ?

मदनसेना ने सारी बात सच सच कह दी।  धर्मदत्त पर उसका बड़ा गहरा असर पड़ा।  उसने उसे छोड़ दिया। फिर वह चोर के पास आई।  चोर सब कुछ जानकर बड़ा प्रभावित हुआ और उसे घर पर छोड़ गया। इस प्रकार मदनसेना सबसे बच कर  पति के पास आ गयी।  पति ने सारा हाल सुना तो बहुत प्रसन्न हुआ और उसके साथ आनंद से रहने लगा।  

इतना कह कर बेताल बोला , हे राजन , बताओ पति , धर्मदत्त और चोर  ,  इन तीनो में से कौन अधिक त्यागी है ?

राजा ने कहा ,चोर।  मदनसेना का पति तो उसे दूसरे आदमी पर रुझान होने से त्याग देता है।  धर्मदत्त उसे इसलिए छोड़ता है की उसका मन बदल गया था। फिर उसे यह डर भी रहा होगा की उसका पति उसे राजा से कहकर दंड न  दिलवा दे।  लेकिन चोर का किसी को पता न था , फिर भी उसने छोड़ दिया। इसलिए वह उन दोनों से अधिक त्यागी था।  

राजा का यह जवाब सुन कर बेताल फिर पेड़ पर जा लटका और राजा जब उसे लेकर चला तो उसने यह कहानी सुनाई।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डेली करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर इन हिन्दी :- 07 fabruary 2023

14 April 2024 , Today Current affairs

22 april 2025 Current affairs today