अबआइये जानते हैं ! computer virus कितने प्रकार के होते हैं
Computer Virus क्या है?
मैं windoes 8.1 use करता हूँ मैं गारजियन का anti virus use करता हूँ मेरे computer में फिर भी ziddi virus है कोई बहुत अच्छा तरीका बताइये ?
क्या आपको लगता है कि कोरोना वायरस के चलते ही लोगों ने क्वारंटाइन जैसा शब्द सुना है और प्रयोग में लिया है?
इतिहास में सबसे खराब कंप्यूटर वायरस क्या है?
कंप्यूटर वायरस क्या होते हैं?
कंप्यूटर वायरस कितने प्रकार के होते हैं?
मुख्य रूप से Computer Viruses का उपयोग Hackers या Spammers द्वारा यूजर को धोखा देकर उनके कंप्यूटर का एक्सेस प्राप्त करने के लिए जाता है। यह Computer Virus किसी सिस्टम में कई तरह से एंटर कर सकता है। अधिकतर समय यह Emails के माध्यम से होता है; इसके अलावा किसी इन्फेक्टेड वेबसाइट पर जाने, इन्फेक्टेड लिंक पर क्लिक करने, Malicious Software को डाउनलोड करने, या Virus युक्त USB ड्राइव को कंप्यूटर में प्लग करने से भी यह आपके सिस्टम तक पहुँच सकता है
कंप्यूटर वायरस के प्रकार
1. Web Scripting Virus
Web Scripting Virus, सबसे अधिक प्रचलित है। यह इंटरनेट पर मौजूद किसी वेबसाइट के लिंक, विज्ञापन, इमेज,और वीडियो के साथ सलंग्न रहते है, और यूजर के इन पर क्लिक करने से Malicious Code आपके कंप्यूटर या मोबाइल में पहुँच जाता है; इसके अलावा यह आपको किसी वेबसाइट पर भी भेज सकता है। इस प्रकार के Computer Virus उन वेबसाइटों पर पाये जाते है, जिनका उपयोग सोशल नेटवर्किंग उद्देश्यों के लिए किया जा रहा हो।
2. Browser Hijacker
यह Computer Virus यूजर की आज्ञा के बिना ही ब्राउज़र की सेटिंग में हेरफेर कर देता है, जिसके बाद आप विभिन्न वेबसाइटों पर पहुँच सकते है। उदाहरण के लिए जब आप ब्राउज़र के एड्रेस बार में कोई URL टाइप करते है,
तो Browser Hijacker आपको उस वेबसाइट में ले जाने के बजाय दूसरी इन्फेक्टेड वेबसाइट पर पहुँचा देता है। आमतौर पर इस प्रकार की रणनीति विज्ञापन दिखाकर उससे आय बढ़ाने के लिए की जाती है। इस तरह के Computer Virus से संक्रमित होने पर आपका ब्राउज़र थोड़े-थोड़े समय के बाद आपको विज्ञापन दिखाता रहेगा।
3. Boot Sector Virus
समान्यतः एक संक्रमित डिस्क से कंप्यूटर बूट करने पर यह फैलता है। इस श्रेणी के Computer Virus खासकर फ्लॉपी डिस्क के बूट सेक्टर या हार्ड डिस्क के मास्टर बूट रिकॉर्ड (MBR) को संक्रमित करता है। यह Virus अगर लोड होने के बाद कंप्यूटर में एक्सेस होता है, तो यह अन्य स्टोरेज डिस्क को भी संक्रमित करेगा। हालांकि आज यह Computer Virus अप्रचलित हो चूका है, परन्तु फिर भी यह दूसरे तरीको से सिस्टम तक पहुचने की कोशिश करता है।
4. Direct Action Virus
इस प्रकार के Computer Virus कुछ विशेष फाइलों पर ही हमला करते है। आमतौर पर .com और .exe एक्सटेंशन वाली फाइलें इससे संक्रमित होती है। यह Computer Virus तब तक एक्शन में नही आता जब तक इसकी फाइल पर क्लिक करके उसे ओपन नहीं किया जाता। इस वायरस का काम अपने प्रोग्राम को दोहराना और अन्य फाइलों को संक्रमित करना होता है। हालांकि यह Virus उतना खतरनाक नही है, इसे Computer Antivirus की मदद से हटाया जा सकता है।
5. File Infector Virus
मौजूदा Computer Viruses का एक बड़ा हिस्सा इसी श्रेणी का है। यह एक कंप्यूटर में स्टोर फाइल को आसानी से संक्रमित कर सकता है। जब आपके द्वारा इससे संक्रमित फाइल या प्रोग्राम को चलाया जाता है, तो File Infector Virus सक्रिय हो जाता है। यह आपके सिस्टम को धीमा करने के अलावा अन्य हानिकारक प्रभाव पैदा कर सकता है।
Jay shree ram 🙏🙏🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें