current affairs gk in hindi - 2 jun 2022







प्रश्न - भारत का पहला पवन - सौर हाइब्रिड पावर प्लांट किसने चालू किया है ?

( A ) - टाटा इनर्जी 
( B ) - एनटीपीसी  
( C ) - रिलायंस इनर्जी 
( D ) -  अडानी हाइब्रिड इनर्जी 

ANS - ( D ) -  अडानी हाइब्रिड इनर्जी 

प्रश्न - सेला दर्रा के नाम पर पुराणी दुनिया के बन्दर की एक नई प्रजाति किस राज्य में पाई जाती है ?

( A ) - असम 
( B ) - नागालैंड 
( C ) - मिजोरम 
( D ) - अरुणाचल प्रदेश 

ANS - ( D ) - अरुणाचल प्रदेश 


प्रश्न  - ( IBA ) की एथलीट समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे निर्वाचित किया गया है ?

( A ) - लवलीना बारगोहेन 
( B ) - मीराबाई चानू 
( C ) - मेरी कॉम 
( D ) - नीखत जरीन 

ANS - ( A ) - लवलीना बारगोहेन 

प्रश्न - राजनाथ सिंह ने किस राज्य के लिए नए रक्षा सर्किल की मंजूरी दी है ?

( A ) - कर्णाटक 
( B ) - उत्तरप्रदेश 
( C ) - उत्तराखंड 
( D ) - पंजाब 

ANS -( C ) - उत्तराखंड 

प्रश्न - भारत - बांग्लादेश के बीच में इनमे से कौन - सी ट्रेन 1 जून 2022 से शरू की जायगी ?

( A ) - मैत्री एक्सप्रेस 
( B ) - मिताली एक्सप्रेस 
( C ) - समझौता एक्सप्रेस 
( D ) - बंधन एक्सप्रेस 

ANS - ( B ) - मिताली एक्सप्रेस 

प्रश्न - 10 साल की रिदम ममानिया ने एवरेस्ट बेस कैम्प पर चढ़ कर रिकॉर्ड बनाया है।  यह किस उचाई पर स्थित है ?

( A ) - 5 ,434
( B ) -  5 ,675 
( C ) - 5 ,098 
( D ) - 5 ,364 

ANS - ( D ) - 5 ,364 

प्रश्न - मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ( MIFF ) के  17 वे संस्करण में किस देश को फोकस का देश , चुना गया  है  ?

( A ) - मालदीव 
( B ) - रूस 
( C ) - इजराइल 
( D ) - बांग्लादेश 

ANS - ( D ) - बांग्लादेश 

प्रश्न - टाटा IPL 2022 , में विजेता टीम को IPL ट्राफी के साथ कितनी राशि मिली है ?

( A ) - 34 करोड़ रूपए 
( B ) - 32 करोड़ रूपए 
( C ) - 20 करोड़ रूपए 
( D ) - इनमे से कोई नहीं 

ANS - ( C ) - 20 करोड़ रूपए 

प्रश्न - विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2022 कब मनाया गया है ?

( A ) - 31 मई 
( B ) - 30 मई 
( C ) - 29 मई 
( D ) - इनमे से कोई नहीं 

ANS - ( A ) - 31 मई 

प्रश्न - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने , भारतीय तटरक्षक बल ( ICG ) , के 39 वें कमांडर सम्मलेन 2022 का उद्धघाटन कहाँ  किया गया है ?

( A ) - मुंबई 
( B ) - नई दिल्ली 
( C ) - कोच्चि 
( D ) - इनमे से कोई नहीं 

ANS - ( B ) - नई दिल्ली

मुख्य पृष्ठ :-

करंट अफेयर और सामान्य ज्ञान सम्बंधित प्रश्न इन हिंदी - 2 जून 2022 


प्रश्न - भारतीय नौसेना के चार सर्वेक्षण वेसल परियोजनाओं में से दूसरा जहाज “आईएनएस निर्देशक” हाल ही में किस शहर में लांच किया गया है?

उत्तर - चेन्नई - चेन्नई के कट्टुपल्ली में हाल ही में &T के सहयोग से गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा बनाया गया भारतीय नौसेना के चार सर्वेक्षण वेसल परियोजनाओं में से दूसरा जहाज "आईएनएस निर्देशक" लांच किया गया है. संध्याक श्रेणी के सर्वेक्षण जहाजों को SVL जहाजों द्वारा रीप्लेस किया जाएगा.

प्रश्न - किसके द्वारा हाल ही में स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट 2021 जारी की गई है?

उत्तर - विश्व मौसम विज्ञान संगठन - विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने हाल ही में स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट रिपोर्ट 2021 जारी की गई है. जिसमे मुताबिक, चार प्रमुख जलवायु परिवर्तन संकेतक जो समुद्र के स्तर में वृद्धि, ग्रीनहाउस गैस सांद्रता, महासागर अम्लीकरण और समुद्र की गर्मी हैं, ने 2021 में नए रिकॉर्ड बनाए है.

प्रश्न - फॉर्च्यून के द्वारा जारी सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ की टॉप 500 सूची में कौन पहले स्थान पर रहा है?

उत्तर - एलोन मस्क - टेस्ला और स्पेसएक्स के बहु-अरबपति सीईओ, एलोन मस्क फॉर्च्यून के द्वारा जारी विश्व के सबसे अमीर की टॉप 500 सूची में 2021 के सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ में पहले स्थान पर रहे है. जबकि टिम कुक दुसरे और जेन्सेन हुआंग तीसरे स्थान पर रहे है.

प्रश्न - बीओबी फाइनेंशियल और किसने हाल ही में को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस रुपे क्रेडिट कार्ड शुरू किया है?

उत्तर - एचपीसीएल - एचपीसीएल और बीओबी को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस रुपे क्रेडिट कार्ड को बीओबी फाइनेंशियल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने हाल ही में एनपीसीआई के सहयोग से लॉन्च किया है. कार्ड के कई फायदे हैं, जिनमें उपयोगिता, सुपरमार्केट और डिपार्टमेंटल शॉप खरीदारी के लिए प्रोत्साहन शामिल हैं.

प्रश्न - न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती को हाल ही में किस विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?

उत्तर - लोकपाल - न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष के कार्यकाल पूरा करने के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हाल ही में न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती को लोकपाल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वर्तमान में लोकपाल में 6 सदस्य हैं. न्यायिक सदस्यों के दो पद दो साल से अधिक समय से खाली पड़े हैं.

प्रश्न - किस राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए पैनल का गठन किया है?


उत्तर - उत्तराखंड - उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में बहुचर्चित समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए पैनल का गठन किया है. सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई, जो वर्तमान में भारत के परिसीमन आयोग की प्रमुख हैं, समिति की प्रमुख हैं.

प्रश्न - अडाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड ने हाल ही में जैसलमेर में कितने मेगावाट की पवन-सौर हाइब्रिड बिजली सुविधा शुरू की है?

उत्तर - 390 मेगावाट - अडाणी ग्रीन की सहायक कंपनी अडाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड ने हाल ही में जैसलमेर में 390 मेगावाट की पवन-सौर हाइब्रिड बिजली सुविधा शुरू की है. यह संयंत्र भारत की पहली हाइब्रिड पवन-सौर ऊर्जा उत्पादन सुविधा होगी। हाइब्रिड पावर प्लांट, जो सौर और पवन उत्पादन को जोड़ता है.

प्रश्न - मनोज सिन्हा और जितेंद्र सिंह ने किस केंद्रशासित प्रदेश में हाल ही में उत्तर भारत के पहले औद्योगिक बायोटेक पार्क का उद्घाटन किया है?

उत्तर - जम्मू और कश्मीर - जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा और जितेंद्र सिंह ने हालह ही में उत्तर भारत के पहले औद्योगिक बायोटेक पार्क का उद्घाटन किया है. कठुआ में औद्योगिक बायोटेक पार्क अर्थव्यवस्था को बदल देगा और वैज्ञानिकों को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाएगा.

प्रश्न - भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार मौजूद है?

उत्तर - बिहार - भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, बिहार में भारत का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार मौजूद है. बिहार के जमुई जिले में 27.6 टन खनिज युक्त अयस्क सहित लगभग 222.88 मिलियन टन का सोने का भंडार मौजूद है.

प्रश्न - 31 मई को पूरे विश्व में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर - विश्व तंबाकू निषेध दिवस - 31 मई को पूरे विश्व में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है. जनरल एग्रीमेंट आन ट्रेड इन सर्विसेज के अनुसार भारत में लगभग 27 करोड़ लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। इसके अलावा लगभग 12 करोड़ लोग धूम्रपान के आदी हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डेली करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर इन हिन्दी :- 07 fabruary 2023

14 April 2024 , Today Current affairs

22 april 2025 Current affairs today