Current affairs GK today in Hindi - 24th May 2022, जीके करंट अफेयर्स क्वेश्चन




प्रश्न - हाल ही में किस देश में 15 दिनों के बाद इमरजेंसी हटा दी गयी है ?

( A ) - चीन 
( B ) - जापान 
( C ) - नेपाल 
( D ) - श्री लंका 

ANS - ( D ) - श्री लंका 

प्रश्न - किस आईएएस अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया पर्सनल सेकेटरी नियुक्त किया गया है ?

( A ) - अरुण पाठक 
( B ) - सुभाष भदौरिया 
( C ) - विवेक कुमार 
( D ) - विकास रॉय 

ANS - ( C ) - विवेक कुमार 

प्रश्न - विश्व कछुआ दिवस 2022 , कब मनाया जाता है ?

( A ) - 22 मई 
( B ) - 21 मई 
( C ) - 24 मई 
( D ) - 23 मई 

ANS - ( D ) - 23 मई 

प्रश्न - न्यू डेवलपमेंट बैंक ने भारत में अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय किस शहर में खोलने की घोषणा की है ?

( A ) - गुजरात 
( B ) - आंध्रप्रदेश 
( C )  - दिल्ली 
( D ) - बिहार 

ANS - ( A ) - गुजरात 


 प्रश्न - जैव विविधता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 कब मनाया गया है ?

( A ) - 21 मई 
( B ) - 19 मई 
( C ) - 22 मई 
( D ) - 23 मई 

ANS - ( C ) - 22 मई 

प्रश्न - किस भारतीय को प्रतिष्ठित , हम्बोल्ट रिसर्च अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है ?

( A ) - नीरज खरे 
( B ) - इंद्रजीत सिंह 
( C ) - अजय पीरामल 
( D ) - कौशिक बसु 

ANS - ( B ) - इंद्रजीत सिंह 


प्रश्न - वर्ष 2022 विश्व आर्थिक मंच ( WEF ) की वार्षिक बैठक कहाँ आयोजित की जायगी ?

( A ) - दावोस ( स्विट्जरलैंड ) 
( B ) - जकार्ता ( इंडोनेशिया ) 
( C ) - पेरिस ( फ़्रांस ) 
( D ) - ग्लासगो ( स्कॉटलैंड ) 

ANS - ( A ) - दावोस ( स्विट्जरलैंड ) 

प्रश्न - बांग्लादेश का पहला पेशेवर अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट मई 2022 में किस शहर में आयोजित किया गया था  ?

( A ) - चैटोग्राम 
( B ) -  ढाका 
( C ) - सिलहट 
( D ) - खुलना 

ANS - ( B ) -  ढाका 

प्रश्न - एकीकृत दिल्ली नगर निगम के नए आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है ?

( A ) - अलकेश कुमार शर्मा 
( B ) - नरेश कुमार 
( C ) - सिंधु गंगाधरन 
( D ) - ज्ञानेश भारती 

ANS - ( D ) - ज्ञानेश भारती 

प्रश्न - निम्नलिखित में से किसने भारत की पहली दन्त स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है 

( A ) - मेट लाइफ 
( B ) - टाटा ( AIA ) लाइफ इंश्योरेंस 
( C ) - PNB मेटलाइफ 
( D ) - मैक्स लाइफ इंश्योरेंस 

ANS - ( C ) - PNB मेटलाइफ 






मुख्य पृष्ठ :-

जी के और करंट अफेयर 2022 इन हिंदी प्रश्नोत्तरी - 24TH मई 


प्रश्न - न्यू डेवलपमेंट बैंक ने भारत में अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय किस शहर में खोलने की घोषणा की है?

उत्तर - गुजरात - ब्रिक्स देशों का बहुपक्षीय बैंक, न्यू डेवलपमेंट बैंक ने हाल ही में भारत में अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में खोलने की घोषणा की है. जिससे देश की ढांचागत और सतत विकास की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा. NDB के मौजूदा क्षेत्रीय कार्यालय नए भारत कार्यालय द्वारा पूरक होंगे.

प्रश्न - सुप्रीम कोर्ट ने खनन कंपनियों को किस राज्य के खदानों से निकाले गए लौह अयस्क के खनन और निर्यात की मजूरी दे दी गयी है?

उत्तर - कर्नाटक - सुप्रीम कोर्ट ने खनन कंपनियों को कर्नाटक के बल्लारी, चित्रदुर्ग और तुमकुरु जिलों में खदानों से निकाले गए लौह अयस्क के खनन और निर्यात की मजूरी दे दी गयी है. सुप्रीमकोर्ट ने वर्ष 2012 में कर्नाटक से लौह अयस्क के निर्यात पर रोक लगा दी थी.

प्रश्न - किस बैंक ने एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस में अपना एक चौथाई शेयर बेचने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है?

उत्तर - आईडीबीआई बैंक - आईडीबीआई बैंक ने हाल ही में जीवन बीमा कंपनी एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी अपना एक चौथाई शेयर 580 करोड़ रुपये में बेचने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है. यह समझौता, लंबित नियामक अनुमोदन और शेयर खरीद समझौते के नियमों और शर्तों की पूर्ति Q2 FY23 में होने वाला है.

प्रश्न - केंद्र सरकार के मुताबिक, किस वित्त वर्ष में भारत को 83.57 अरब डॉलर का एफडीआई प्राप्त हुआ है?

उत्तर - 2022 - केंद्र सरकार के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 में भारत को 83.57 अरब डॉलर का एफडीआई प्राप्त हुआ है. विनिर्माण क्षेत्रों में एफडीआई इक्विटी प्रवाह 2020-21 ($12.09 बिलियन) की तुलना में 2021-22 ($21.34 बिलियन) में 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

प्रश्न - भारत के किस राज्य के एक अन्वेषक सुभाष ओला ने अमेज़ॅन संभव एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2022 के लिए पहला पुरस्कार जीता है?

उत्तर - राजस्थान - राजस्थान के एक अन्वेषक सुभाष ओला ने भाप को पुनर्चक्रित करके बॉयलरों में ऊर्जा बचाने की तकनीक विकसित की है जिसके लिए उन्हें अमेज़ॅन संभव एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2022 के लिए पहला पुरस्कार मिला है. और उनके उद्यम "जीनियसएनर्जी क्रिटिकल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड" ने स्टार्ट-अप ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है.

प्रश्न - 23 मई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर - विश्व कछुआ दिवस - 23 मई को विश्वभर में विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है. हर वर्ष 23 मई को अमेरिकी टोर्टोइस रेस्क्यू, एक गैर-लाभकारी संगठन द्वारा यह दिवस मनाया जाता है. विश्वभर में कछुओं और उनके लुप्त हो रहे आवासों की रक्षा के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है.

प्रश्न - किस आईएफएस अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया पर्सनल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है?

उत्तर - विवेक कुमार - वर्ष 2004 बैच के IFS ऑफिसर विवेक कुमार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया पर्सनल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. वे इससे पहले 2013-14 तक वह विदेश मंत्रालय में सेवारत रहे हैं, उन्होंने IIT बॉम्बे से बी.टेक की पढ़ाई की है.

प्रश्न - हाल ही में किस देश में सरकार ने 15 दिन बाद इमरजेंसी हटा दी है?

उत्तर - श्रीलंका - श्रीलंका में सरकार ने 15 दिन बाद इमरजेंसी हटा दी है. देश में 6 मई को आपातकाल की घोषणा की गई थी, इसके पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 1 अप्रैल को भी इमरजेंसी लगा दी थी. जबकि देश में 6 मई को आपातकाल की घोषणा की गई थी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डेली करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर इन हिन्दी :- 07 fabruary 2023

14 April 2024 , Today Current affairs

22 april 2025 Current affairs today